Nation- क्षेत्रीय भाषाओं का अस्तित्व मिटाना चाहती है BJP, हिंदी के वर्चस्व पर बोले उद्धव ठाकरे- #NA

शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हिंदी भाषा और संस्कृति की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है. वह यहां ‘मराठी भाषा गौरव दिवस’ के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी की नीति क्षेत्रीय भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को खत्म करने की है क्योंकि वह हिंदी की सर्वोच्चता स्थापित करना चाहती है.
उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि बीजेपी शिवसेना (यूबीटी) को खत्म करना चाहती है, क्योंकि वह जानती है कि जब तक यह पार्टी अस्तित्व में है, मराठी मानुष गर्व से खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को एक क्षेत्रीय दल की जरूरत है और वह दल शिवसेना (यूबीटी) है.
मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा को लोगों पर थोपा नहीं जाना चाहिए. उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा का उपयोग अनिवार्य करने वाली सरकार भी उन्हीं की थी. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा मराठी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम बाद की सरकारों द्वारा रोक दिए गए. उन्होंने यह भी कहा कि मराठी भाषा भवन का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है.
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दी बधाई
ठाकरे ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों को बरी होने पर बधाई देता हूं. एक राज्य के मुख्यमंत्री को पद पर रहते हुए जेल भेजा जाता है, और बाद में सबूतों के अभाव में अदालत में बरी कर दिया जाता है. क्या अब उन पर आरोप लगाने वालों को जेल भेजा जाएगा? क्या यही आपका ‘राम राज्य’ है? उन्होंने कहा कि आज वे ठाकरे भाइयों को एकजुट करने का श्रेय ले रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि हमें आपस में किसने लड़वाया? अब वही लोग हमें एकजुट करने का श्रेय ले रहे हैं. अगर आपने ठाकरे भाइयों को एकजुट किया, तो क्या अब आप एनसीपी को भी एकजुट करने जा रहे हैं?
क्षेत्रीय भाषाओं का अस्तित्व मिटाना चाहती है BJP, हिंदी के वर्चस्व पर बोले उद्धव ठाकरे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)








