Sport : IPL 2026 में किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवॉर्ड, जानें मनीष पांडे से लेकर मोहम्मद सिराज के हाथ लगे कितने पैसे #INA

IPL 2026 Award List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के चैंपियन बनने के साथ ही आईपीएल 2026 का समापन हो गया है. गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा है. क्योंकी आरसीबी ने उसे 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खिताबी मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया था. इस मैच के बाद उन खिलाड़ियों को पुरस्कार और इनामी राशि के साथ सम्मानित किया गया, जिन्होंने आईपीएल 2026 में अवॉर्ड जीते. तो किन खिलाड़ियों को कौन सा अवॉर्ड मिला और किस पर कितने पैसों की बरसात हुई. आइए इसके बारे में जातने हैं. 

मनीष पांडे और मोहम्मद सिराज को मिला बड़ा इनाम

अवॉर्ड विजेता इनामी राशि
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
पर्पल कैप कगिसो रबाडा 10 लाख रुपये
मोस्ट सिक्सेस ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
मोस्ट फोर्स ऑफ द सीजन साई सुदर्शन 10 लाख रुपये
बेस्ट स्ट्राइक रेट अवॉर्ड (सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन) वैभव सूर्यवंशी कार
सबसे अधिक डॉट बॉल (ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन) मोहम्मद सिराज 10 लाख रुपये
सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच (कैच ऑफ द सीजन) मनीष पांडे 10 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) विराट कोहली 5 लाख रुपये

विनर और रन-अप टीम को मिला कितना पैसा

आईपीएल 2026 की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. इस सीजन के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी का पुल बनाया गया था. वहीं प्लेऑफ की बाकी दो टीमें भी खाली हाथ नहीं लौटीं. राजस्थान रॉयल्स को 7 और सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिले. 

ये भी पढ़ें : ‘हमने ट्रॉफी जीत भी ली होती, तब भी…’ फाइनल में हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द, दिया ऐसा बयान फैंस का छू गया दिल

IPL 2026 में किस खिलाड़ी को मिला कौनसा अवॉर्ड, जानें मनीष पांडे से लेकर मोहम्मद सिराज के हाथ लगे कितने पैसे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button