Nation- जेवर टोल प्लाजा बंद, गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें और परेशान लोग… यमुना और नोएडा एक्सप्रेस-वे का .- #NA

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित सेमीकंडक्टर चिप प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जारी ट्रेफिक एडवाइजरी के बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी जाम की स्थिति बन गई. रबूपुरा और सेक्टर- 28 में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी. इसी दौरान काफिले की आवाजाही के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक को स्थाई रूप से रोक दिया गया, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा एक्सप्रेसवे और परी चौक पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई.
एडवाइजर जारी करने के बाद भी लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई थी. इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन मुख्य मार्गों पर पहुंच गए, जिससे दबाब अचानक बढ़ गया. जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा और यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रैफिक को रोका गया. इसी दौरान एकदम से गाड़ियों का दबाव एक्सप्रेस वे पर बढ़ गया, जिसके चलते कई किलोमीटर तक जाम लग गया और वाहन रेंगते हुए नजर आए.
यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक पर ट्रैफिक का ज्यादा असर
ट्रैफिक का सबसे ज्यादा असर परी चौक, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा- दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देखने के लिए मिला, क्योंकि यह रास्ते पहले से ही सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है. ऐसे में मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के चलती ट्रैफिक रोके जाने से हालात और बिगड़ गए. नोएडा एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को भी काफी देर तक धीमी गति से चलना पड़ा.
यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों पर भी इसका असर साफ दिखाई दिया. कई वाहन चालकों का कहना था कि उन्हें एडवाइजरी की जानकारी तो थी, लेकिन जाम की स्थिति का अंदाजा नहीं था. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वैकल्पिक मार्गों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया, जिससे वहां भी रफ्तार धीमी हो गई.
लोगों में नाराजगी
जाम के चलते दफ्तर से आने- जाने वाले लोग इस जाम में फसते हुए नजर आए. कई महिलाओं ने नाराजगी जागते हुए कहा कि अचानक ट्रैफिक रुकने से उनके जरूरी काम प्रभावित हुई. लोगों का कहना था कि वीआईपी मोमेंट के दौरान ट्रैफिक प्रबंध और बेहतर तरीके से संभाल जाना चाहिए था. वहीं पूरे मामले में डीसीपी ट्रैफिक का कहना है की सुरक्षा कारणों से काफिले के गुजरने का दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका गया था.
कार्यक्रम खत्म होने के बाद धीरे-धीरे मार्गों को खोला गया और यातायात सामान्य करने की कोशिश की गई. कार्यक्रम को लेकर पहले ही ट्रेफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई थी लेकिन अचानक बड़े ट्रैफिक दबाव के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई फिलहाल शहर में यातायात सामान्य हो गया है.
जेवर टोल प्लाजा बंद, गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें और परेशान लोग… यमुना और नोएडा एक्सप्रेस-वे का .
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)








