Sport : IPL में नहीं देखा होगा ऐसा मैच जो RCB vs MI के बीच हुआ, रायपुर में रुकी सबकी सांसे, बेंगलुरु ने मुंबई को 2 विकेट से हराया #INA

IPL 2026: 10 मई को आईपीएल 2026 में एक ऐसा रोमांचक मुकाबले देखने को मिला, जिसने सभी की सांसे रोक दी थी. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 166 रन बनाए. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी गेंद जीत मिली और मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया. आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने एक यादगार पारी खेली, जिसे ना वो खुद और ना ही आरसीबी के फैंस भूल पाएंगे. वहीं इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो गई है.
विराट कोहली गोल्डन डक का बने शिकार
मुंबई इंडियंस के दिए 167 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत विराट कोहली और जैकब बेथेल ने की. पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर दीपक चाहर ने विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया. कोहली खाता भी नहीं खोल और गोल्डन डक का शिकार बने. इसके बाद तीसरे ओवर में दीपक चाहर ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर आरसीबी का दूसरा झटका दिया. पडिक्कल 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए.
MI के खिलाफ रजत पटीदार नहीं कर सके छक्के-चौके की बारिश
इसके बाद कार्बिन बॉश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका दिया है. उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पटीदार 8 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बेथेल और क्रुणाल पांड्या के बीच एक साझेदारी पनप रही थी, जिसे बॉश ने तोड़ा. उन्होंने बेथेल को चलता किया. बेथेल 27 गेंद पर 27 रन बनाए.
क्रुणाल पांड्या ने खेली यादगार पारी
इसके बाद कार्बिन बॉश ने 16वें ओवर जितेश शर्मा (18) और टिम डेविड (0) को आउट कर मुंबई को मैच में वापसी कराई थी, लेकिन दूसरे छोर पर क्रुणाल पांड्या टिके और एक यादगार पारी खेली और मैच को रोमांचक बना दिया. दर्द में होने के बावजूद क्रुणाल पांड्या ने एक शानदार पारी खेली, लेकिन फिर अल्लाह गजनफर ने क्रुणाल को आउट किया, जिसके बाद लगा कि मुंबई इंडियंस इस मैच में वापसी कर सकती है, मगर ऐसा नहीं हुआ.
Nothing but respect! 🫡👏
Battling through pain & cramps, #KrunalPandya‘s sensational innings has definitely won a lot of hearts. ❤️🙌#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #RCBvMI | LIVE NOW 👉https://t.co/y41wRLoDHD pic.twitter.com/WTlyrU7llg
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 10, 2026
आखिरी ओवर में सांस रोक देने वाला मुकाबला RCB vs MI का मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी. मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 23 साल के युवा गेंदबाज राज अंगद बावा पर भरोसा जताया और आखिरी ओवर डालने के लिए. इस ओवर की पहली गेंद राज अंगद बावा ने वाइड दिया. इसके बाद दूसरी गेंद नो बॉल दिया. इसके बाद उन्होंने एक और वाइड गेंद डाली, फिर तीसरी गेंद पर रोमानियो शेफर्ड को आउट किया, जिसके बाद लगा कि मैच मुंबई जीत सकती है, लेकिन फिर भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा दिया और फिर आखिरी गेंद पर भुवी और राशिख सलाम ने 2 रन लेकर आरसीबी को एक यागदान जीत दिलाई.
WHAT ON EARTH HAVE WE JUST WITNESSED! 🤯
Bhuvneshwar Kumar & Rasikh Dar, take a bow ❤️
Updates ▶️ https://t.co/wYlCB10dhm#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvMI | @RCBTweets pic.twitter.com/tqkuPMEsHR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया है. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. वहीं नमनधीर 47 रन बनाए. जबकि रोहित शर्मा ने 22 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा जोश हेजलवुड, रशिख सलाम और शेफर्ड को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने MI के खिलाफ एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1
IPL में नहीं देखा होगा ऐसा मैच जो RCB vs MI के बीच हुआ, रायपुर में रुकी सबकी सांसे, बेंगलुरु ने मुंबई को 2 विकेट से हराया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









