Nation- पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ अब पूरी तरह बेनकाब: मनजिंदर सिंह सिरसा- #NA

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को पंजाब की आम आदमी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर निशान साधा. उन्होंने मान सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़ी करते हुए कहा कि पंजाब में सरकार का काम ज़मीन पर शून्य है, लेकिन प्रचार में वह करोड़ों रुपए बर्बाद कर रही है.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करके लिखा कि पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है.

जनता के पैसे का खुला दुरुपयोग

उन्होंने आगे लिखा कि गरीब परिवार को न इलाज मिला, न बिल में कोई राहत लेकिन इसी झूठी योजना के प्रचार-प्रसार में पंजाब की आप-दा सरकार ने करोड़ों रुपए उड़ाकर जनता के पैसे का खुला दुरुपयोग किया. यह सिर्फ नाकामी नहीं, बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार है, जहां सिस्टम नहीं, सिर्फ स्कैम चल रहा है.

नायब सिंह सैनी ने आप-कांग्रेस पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं. पंजाब के कुराली में एक रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार, दोनों अपने वादों को पूरा करने में विफल रही.

अनुभव के आधार पर निर्णय

उन्होंने कहा कि आज हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां जागरूक जनता अवलोकन करती है, समझती है और अनुभव के आधार पर निर्णय लेती है. पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस पार्टी को और फिर आम आदमी पार्टी को मौका दिया. उन्होंने कहा कि दोनों ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है- वे वादे कहां गए और वह बदलाव कहां है, जिसका वादा किया गया था?

खुद को ईमानदार बताती है आम आदमी पार्टी

रैली को बीजेपी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी संबोधित किया. पगड़ी पहने सीएम सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को ईमानदार बताती है, लेकिन उनके शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता, आर्थिक संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं.

झूठ पर राजनीति कब तक चलती रहेगी?

इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलती है. सैनी ने पूछा, झूठ पर राजनीति कब तक चलती रहेगी? जब सच्चाई की हवा चलेगी, तब यह सब बदलेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब को डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है, एक ऐसी सरकार जो न सिर्फ वादे करे बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखती हो.

पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ अब पूरी तरह बेनकाब: मनजिंदर सिंह सिरसा


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News