Sport : IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने एक जीत से 3 टीमों को पछाड़ा, पॉइंट्स टेबल में मच गई उथल-पुथल #INA

IPL 2026 Points Table: बीते सोमवार यानि 20 अप्रैल की रात को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का 30वां मैच खेला गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई इस भिड़ंत में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस आमने-आमने थी. एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जवाब में जीटी सिर्फ 100 रनों पर सिमट कर रह गई. मुंबई ने इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 3 टीमों को पछाड़ दिया है. 

मुंबई इंडियंस निकली 3 टीमों से आगे 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर काबिज थी. क्योंकि उनके खाते में सिर्फ 1 अंक था और नेट रनरेट -1.081 पर था. लेकिन अब 99 रन की बड़ी जीत के साथ एमआई का नेट रनरेट नेगेटिव से पॉजिटिव में आकर 0.067 हो गया है. वहीं 4 अंकों के साथ अब ये टीम चेन्नई सुपर किंग्स , लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़कर 7वें स्थान पर पहुंच चुकी है.

वहीं गुजरात को इस हार से झटका लगा है, 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ ये टीम 6वें पायदान पर है. उनसे आगे दिल्ली कैपिटल्स है जिन्होंने 5 मैचों में से 3  जीते हैं, टॉप-4 में सबसे ऊपर पंजाब किंग्स हैं जो अबतक टूर्नामेंट में इकलौती ऐसी टीम है जिसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. 

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल – 

स्थान टीम मैच जीत हार रद्द अंक NRR
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 11 +1.420
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 8 +1.171
3 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 8 +0.599
4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 6 +0.566
5 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 6 +0.310
6 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 6 -0.821
7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 4 +0.067
8 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 4 -0.780
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 0 4 -1.173
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

 

मुंबई इंडियंस ने 99 रन से दर्ज की बड़ी जीत 

इसके साथ ही बात की जाए मैच की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी, पदार्पण कर रहे दानिश मालेवार 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए. पिछले मैच के शतकवीर क्विंटन डिकॉक ने 11 गेंदों में 13 रन का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर पवेलियन की राह लौट गए. नमन धीर ने 45 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 32 गेंदों का सहारा ले लिया. 12.3 ओवर में एमआई ने 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 96 रन ही बनाए थे. 

तिलक वर्मा 19 गेंदों में 17 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे, लेकिन फिर 14वें ओवर में टाइम आउट के बाद सब कुछ बदल गया, तिलक ने गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने अगली 23 गेंदों में 83 रन बना डाले, 101 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने मुंबई को 199 के संयुक्त स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान उनके बाली से 8 चौके और 7 छक्के देखने को मिले. 

लक्ष्य का जवाब देते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही, जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को चलता कर दिया. शुभमन गिल ने 13 गेंदों में 14 रन बनाए, वाशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने. सिर्फ 15.5 ओवर की बल्लेबाजी में टाइटंस की टीम महज 100 रनों पर सिमट कर रह गई. अश्वनी कुमार ने 4 ओवर की स्पेल में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को चलता किया. अल्लाह गजनफर और मिचेल सेंटनर को 2-2  विकेट मिले. इसके अलावा हार्दिक और बुमराह को भी 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें – SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद या दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा आज का मैच, देखें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें – कौन हैं दानिश मालेवार? जिन्होंने Mumbai Indians में रोहित शर्मा की जगह की ओपनिंग, जानिए कितनी मिली है सैलरी

 

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने एक जीत से 3 टीमों को पछाड़ा, पॉइंट्स टेबल में मच गई उथल-पुथल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close