Sport : पाकिस्तान सुपर लीग में श्रीलंका का कप्तान हुआ बैन, PSL छोड़ IPL खेलने का किया था फैसला #INA

IPL vs PSL: इंडियन प्रीमियर लीग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर टी20 लीग है. इस लीग में खेलने के लिए वर्ल्ड क्लास का कोई भी खिलाड़ी दुनिया का कोई भी लीग छोड़ सकता है. कुछ ऐसा ही इस बार देखने को मिला. दरअसल इस बार IPL और PSL एक ही वक्त पर खेला जा रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग खेलने से मना कर दिया, जिसमें श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका भी शामिल हैं. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दासुन शनाका को PSL से एक साल के लिए बैन कर दिया है.
दासुन शनाका ने IPL खेलने के लिए PSL को किया था मना
पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के लिए लाहौर कलंदर्स की टीम ने श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को अपने साथ जोड़ा था. लाहौर कलंदर्स ने शनाका को 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग खेलने से मना कर दिया था. उन्होंने PSL की जगह IPL को अहमियत दी और राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए.
पाकिस्तान सुपर लीग में दासुन शनाका पर लगा 1 साल का बैन
राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. उन्हें सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया था. अब पाकिस्तान सुपर लीग यानी PCB ने शनाका पर एक्शन लेते हुए उन्हें 1 साल के लिए पाकिस्तान सुपर लीग से बैन कर दिया है. यानी शनाका अब PSL का अगला सीजन यानी 2027 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
SHANAKA HANDED ONE-YEAR PSL BAN 🚨
The Pakistan Cricket Board (PCB) has officially handed a one-year ban . Sri Lanka’s T20 captain, Dasun Shanaka, for breaching his contract with Lahore Qalandars . join the Rajasthan Royals in the IPL 2026. pic.twitter.com/UDMuw7cwgK
— Cricket Wisdom (@Cricketadd75277) April 20, 2026
PSL में इससे पहले ब्लेसिंग मुजारबानी हुए 2 साल के लिए बैन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को बैन कर दिया था. मुजारबानी ने भी PSL छोड़ आईपीएल खेलने का फैसला किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए. हालांकि PCB ने मुजारबानी को 2 साल के लिए बैन किया है. जबकि शनाका को एक साल के लिए बैन किया है.
Dasun Shanaka IPL contract Is 2 CR. It will not have an impact on Him. Double Standards by PCB. They banned Blessing Muzarabani for 2 Years and Dasun Shanaka for 1 Year
— Shivansh rajpal (@RajpalShiv46534) April 20, 2026
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने 2 बल्लेबाजों के बीच लगाई Bet, इनाम में रखा अपना बैट, जानिए क्या है शर्त
पाकिस्तान सुपर लीग में श्रीलंका का कप्तान हुआ बैन, PSL छोड़ IPL खेलने का किया था फैसला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









