Sport : 15 की उम्र में 'सिक्सर किंग' बने वैभव सूर्यवंशी, बना डाले 7 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तो बने पहले भारतीय #INA

Vaibhav Sooryavanshi Record: लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से एक अहम जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स की इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से न केवल टीम को मैच जिताया बल्कि प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीता. अपनी इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने छक्के-चौके जड़े और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने इस दौरान एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक आईपीएल में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है.

वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के लगाने वाले बने पहले भारतीय

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 93 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में वैभव ने 10 छक्के लगाए. मगर, 7वां छक्का लगाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया. वैभव आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने IPL 2026 में अब तक 53 छक्के लगा लिए हैं. 15 साल की उम्र में वैभव ने ये जो कारनामा किया है, बड़े-बड़े खिलाड़ी भी आईपीएल में नहीं कर पाए.

एक IPL सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले

RR VS LSG मैच में 10 छक्के लगाने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. 15 साल के वैभव ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं, जिसमें 53 छक्के जड़े हैं. आपको बता दें, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. गेल ने आईपीएल 2012 में 59 सिक्स लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट:-

  • 59 – क्रिस गेल (2012)
  • 53* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 52 – आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 – क्रिस गेल (2013)
  • 45 – जोस बटलर (2022)
  • 44 – क्रिस गेल (2011)
  • 42 – अभिषेक शर्मा (2024)

वैभव सूर्यवंशी ने स्ट्राइक रेट से भी रचा इतिहास

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे है. उन्होंने इस सीजन अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बना लिए हैं. इसी के साथ वैभव एक सीजन में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज  बन गए हैं. आईपीएल सीजन में उच्चतम स्ट्राइक रेट (कम से कम 500+ रन):-

  • 236.3 – वैभव सूर्यवंशी (2026)*
  • 204.8 – आंद्रे रसेल (2019)
  • 202.0 – अभिषेक शर्मा (2026)
  • 196.2 – निकोलस पूरन (2025)
  • 191.5 – ट्रैविस हेड (2024)
  • 187.7 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)
  • 183.1 – क्रिस गेल (2011)

फास्टेस्ट 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने RR VS LSG मैच के दौरान 93 रनों की धाकड़ पारी खेली और इस दौरान उन्होंने आईपीएल 2026 में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ 15 साल के वैभव आईपीएल में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं वैभव आईपीएल में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं.

एक पारी में सबसे अधिक बार 10 या उससे अधिक छक्के

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं. वैभव ने ये कारनामा अपने अब तक के 20 मैचों के आईपीएल करियर में 3 बार कर दिया है. इस मामले में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2 बार ये कारनामा किया है. इस लिस्ट में नंबर-1 पर क्रिस गेल काबिज हैं, जिन्होंने 4 बार एक पारी में 10 छक्के लगाने का कारनामा किया है. IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के:-

  • 4 – क्रिस गेल
  • 3 – वैभव सूर्यवंशी*
  • 2- अभिषेक शर्मा
  • 2 – फिन एलन

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड प्लेयर्स

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 236.33 की स्ट्राइक रेट और 44.54 के औसत से 579 रन बना लिए हैं. वह बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. नंबर-1 पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में 625 रन बनाए थे. एक आईपीएल सीजन में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:-

  • 625 – यशस्वी जयसवाल (आरआर, 2023)
  • 616 – शॉन मार्श (पीबीकेएस, 2008)
  • 579 – वैभव सूर्यवंशी (आरआर, 2026)*
  • 573 – रियान पराग (आरआर, 2024)
  • 549 – प्रभसिमरन सिंह (पीबीकेएस, 2025)
  • 516 – ईशान किशन (एमआई, 2020)
  • 512 – सूर्यकुमार यादव (एमआई, 2018)

IPL 2026 में पूरे किए 50 चौके

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न केवल 50 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन 50 चौके भी पूरे कर लिए हैं. आपको बता दें, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने 2016 में ये 88 चौके लगाकर ये कारनामा किया था.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, विराट-अभिषेक टॉप-5 से बाहर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

15 की उम्र में 'सिक्सर किंग' बने वैभव सूर्यवंशी, बना डाले 7 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तो बने पहले भारतीय





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button