Nation- ‘जमानत याचिका दाखिल की तो…’, टोलकर्मियों की पैरवी करना वकील को पड़ा भारी, साथियों ने फूंकी मेज-कुर्सियां- #NA

बाराबंकी कचहरी में भारी बवाल.
बाराबंकी में हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का मामला अब कचहरी के भीतर ‘वकील बनाम वकील’ की जंग में तब्दील हो गया है. गुरुवार को बाराबंकी जिला न्यायालय परिसर में उस समय भारी हंगामा और आगजनी हुई, जब बार एसोसिएशन के सामूहिक निर्णय के खिलाफ जाकर एक अधिवक्ता द्वारा आरोपी टोलकर्मियों की जमानत याचिका दाखिल करने की बात सामने आई. इससे नाराज सैकड़ों अधिवक्ताओं ने संबंधित वकील के बस्ते पर पहुंचकर मेज और कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया.
बता दें कि बीते दिनों हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने एक अधिवक्ता के साथ न केवल मारपीट की थी, बल्कि अभद्रता भी की थी. इस घटना से आक्रोशित लखनऊ के साथ-साथ बाराबंकी जिले के वकीलों ने बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था. उस समय जिला बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह निर्णय लिया था कि स्वाभिमान की लड़ाई में कोई भी स्थानीय वकील इन ‘गुंडे’ टोलकर्मियों की पैरवी नहीं करेगा और न ही उनकी जमानत याचिका दाखिल करेगा.
ये भी पढ़ें- बाराबंकी में युवक को पंडित कहकर पीटा, जबरन धुलवाया माथे का तिलक; जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार को जब अधिवक्ताओं को पता चला कि बार के फैसले को ठेंगा दिखाते हुए अधिवक्ता मनोज शुक्ला ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में टोलकर्मियों की जमानत याचिका दाखिल कर दी है तो माहौल गरमा गया. देखते ही देखते जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ वकीलों का हुजूम मनोज शुक्ला की मेज पर जा पहुंचा. इस दौरान अधिवक्ता मनोज शुक्ला वहां मौजूद नहीं थे, जिसके बाद वकीलों ने उनकी मेज और कुर्सियों को सड़क पर फेंककर उनमें आग लगा दी.
जिला बार अध्यक्ष ने दी चेतावनी
हंगामे के बीच जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने साफ लहजे में कहा कि जब पूरे जिले के वकीलों ने एक स्वर में आरोपियों की पैरवी न करने का फैसला लिया था तो मनोज शुक्ला ने निजी स्वार्थ के लिए उस सामूहिक निर्णय का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे साथी के सम्मान से जुड़ा विषय है. जो भी अधिवक्ता बार के फैसलों के खिलाफ जाएगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस दौरान कचहरी परिसर में घंटों वकील एकता के नारे लगते रहे.
‘जमानत याचिका दाखिल की तो…’, टोलकर्मियों की पैरवी करना वकील को पड़ा भारी, साथियों ने फूंकी मेज-कुर्सियां
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)





