National-बच्चे ने उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई, वीडियो वायरल होने के बाद बदलेगा आंगनवाड़ी में फूड मेनू! – #INA

National-बच्चे ने उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई, वीडियो वायरल होने के बाद बदलेगा आंगनवाड़ी में फूड मेनू! – #INA

पूरे देश में सरकार की ओर से आंगनवाड़ी की योजना चलाई जाती है। इस योजना के जरिए देश भर में महिलाओं और छोटे बच्चों की पोषण, स्वास्थय और शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाता है। वहीं हाल ही में केरल के एक आंगनवाड़ी केंद्र से एक बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चा उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई खाने को मंगता है। इस वीडियो को केरल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को अपने ‘फेसबुक’ पेज शेयर किया है।

बच्चे का वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर जिस बच्चे की वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम शंकु है। वीडियो में शंकु, आंगनवाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई की मांग करता है। बच्चे के अपने पसंदीदा खाने की फरमाइश करने का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं बच्चे की मांग के बाद केरल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने मेन्यू में बदलाव की बात कही है। मंत्री ने कहा कि बच्चे ने बड़ी मासूमियत के बाद अब मेन्यू बदलने पर सोचा जा रहा है।

उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई

एक वायरल वीडियो में शंकु अपनी माँ से कहता है, “मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई चाहिए।” उसकी माँ ने इस मासूमियत को फिल्माया और फिर इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में टोपी पहने शंकु कहता है, “मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह ‘बिरनी’ (बिरयानी) और ‘पोरिचा कोझी’ (चिकन फ्राई) चाहिए।” वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसे बिरयानी और चिकन फ्राई लाने की पेशकश भी की।

अब मेन्यू में होगा बदलाव

शंकू की मां ने एक समाचार चैनल को बताया, “वीडियो देखने के बाद, हमें कुछ लोगों के फोन आए जिन्होंने शंकु को बिरयानी और चिकन फ्राई की पेशकश की।” वहीं इस मामले में केरल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि, सरकार ने आंगनबाड़ियों के माध्यम से अंडे और दूध उपलब्ध कराने की योजना सफलतापूर्वक लागू की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से, स्थानीय निकाय आंगनबाड़ियों में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराते हैं।

बच्चे ने उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई, वीडियो वायरल होने के बाद बदलेगा आंगनवाड़ी में फूड मेनू!

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button