National-Gold Price Today: साल 2024 के आखिरी दिन सोने ने दिया झटका! महंगा हुआ गोल्ड, चेक करें रेट – #INA

Gold Price Today: आज साल 2024 का आखिरी दिन है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2024 को सोना महंगा हुआ है। मंगलवार के दिन सोने के दाम में कल सोमवार की तुलना में 150 रुपये की तेजी रही। देश के ज्यादातर शहरों में  24 कैरेट गोल्ड रेट 78,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,550 रुपये के आसपास है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।

31 दिसंबर 2024 को सस्ती हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 91,600 रुपये पर था। चांदी में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही है।

क्या नए साल में सोने के भाव में तेजी आएगी?

नए साल में सोने के भाव में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। एक्पर्ट का मानना है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध, और पश्चिम एशिया के तनाव ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया है। साथ ही, सुरक्षित निवेश विकल्पों में बढ़ती दिलचस्पी और ज्वैलर्स की खरीदारी ने भी कीमतों में इजाफा किया है। डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों के नीतिगत बदलाव भी बाजार पर प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

31 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली71,65078,150
नोएडा71,65078,150
गाजियाबाद71,65078,150
जयपुर71,65078,150
गुड़गांव71,65078,150
लखनऊ71,65078,150
मुंबई71,50078,000
कोलकाता71,50078,000
पटना71,55078,050
अहमदाबाद71,55078,050
भुवनेश्वर71,50078,000
बेंगलुरु71,50078,000

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर लोकल डिमांड, अमेरिका की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और इंटरनेशनल मार्केट का असर पड़ता है। ऐसे में सोने के दाम आने वाले समय में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोने-चांदी का रेट

Gold Price Today: साल 2024 के आखिरी दिन सोने ने दिया झटका! महंगा हुआ गोल्ड, चेक करें रेट


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button