न्यूयॉर्क मेयर ममदानी बोले- हिंदू-सिखों के खिलाफ नफरत बढ़ी:ऑफिस में दिवाली मनाई, कहा- रामायण, महाभारत जिंदगी जीना सिखाते हैं- INA NEWS

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका में हिंदू और सिख समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई है। ममदानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में दिवाली कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछले एक साल में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया और सिख समुदाय के नेताओं के खिलाफ भी नफरत फैलाई गई। रामायण और महाभारत का जिक्र करते हुए ममदानी ने कहा कि रामायण हमें सिखाती है कि हमें कैसा भाई, पति, पत्नी और दोस्त बनना चाहिए। महाभारत परिवारों की असली तस्वीर दिखाती है। ममदानी की मां मीरा नायर पंजाबी हिंदू परिवार से आती हैं। 35 साल के ममदानी न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर हैं। नफरत चुनावी राजनीति तक पहुंच गई ममदानी ने कि जो नफरत पहले समाज के कुछ हिस्सों तक सीमित थी, अब वह चुनावी राजनीति तक पहुंच गई है। हमें ऐसी राजनीति को खारिज करना होगा। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते आए हैं। अब न्यूयॉर्क के मेयर के तौर पर पूरे शहर के लोगों के साथ यह त्योहार मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई दो घटनाएं इलिनॉय के मंदिर में गोलीबारी की कोशिश: 11 अक्टूबर को अमेरिका के इलिनॉय राज्य के औरोरा शहर में एक हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की कोशिश हुई थी। पुलिस के मुताबिक 19 साल का एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस हथियार और गोलियां लेकर मंदिर पहुंचा था। उस समय मंदिर में नवरात्रि मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोपी की राइफल जाम हो गई थी, जिसके बाद वह वहां से चला गया। उसके एक साथी कर्मचारी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके घर से राइफल, 300 से ज्यादा गोलियां और नाजी विचारधारा से जुड़ी चीजें मिलीं। आरोपी पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध हथियार रखने के आरोप लगे हैं। सिएटल में दिवाली कार्यक्रम में हंगामा: 7 नवंबर 2026 को अमेरिका के सिएटल में दिवाली कार्यक्रम के दौरान दो लोगों ने ने हंगामा किया। दोनों विवादित पोस्टर लेकर कार्यक्रम में घुस आए। पोस्टर पर लिखा था- ‘सभी भारतीयों को देश से निकालो’। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सांसद प्रमिला जयपाल ने इसकी निंदा की। 17 नवंबर को 13 अमेरिकी सांसदों ने FBI से मामले की जांच संभावित हेट क्राइम के तौर पर करने की मांग की। सिख समुदाय के खिलाफ हुई घटनाएं गुरुद्वारे की दीवारों पर नफरत भरी बातें लिखीं: 27 दिसंबर 2025 को न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में बाबा माखन शाह लुबाना सिख सेंटर की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने आपत्तिजनक बातें लिख दीं। इस सेंटर में गुरुद्वारा भी है। पुलिस मामले की संभावित हेट क्राइम के तौर पर जांच कर रही है। वायोमिंग में सिख ट्रक ड्राइवर पर चाकू से हमला: सितंबर 2026 में अमेरिका के वायोमिंग में एक सिख ट्रक ड्राइवर पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने रेस्ट एरिया के टॉयलेट में पीछे से उस पर वार किए। उसकी गर्दन और सीने पर चोटें आईं। पुलिस ने एंड्रयू क्रिस बजडैक को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे की वजह साफ नहीं है। इस घटना से अमेरिकी सिख समुदाय में डर बढ़ गया। 13 सांसदों ने ट्रम्प से नफरत रोकने के लिए कदम उठाने को कहा हेट क्राइम को लेकर अमेरिकी संसद के 13 सांसदों ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने सिएटल के दिवाली कार्यक्रम में हुए हंगामे की जांच हेट क्राइम के शक में करने की मांग की। पत्र पर अमेरिकी संसद के सभी छह भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने भी साइन किए हैं। सांसदों ने FBI चीफ काश पटेल और ट्रम्प सरकार के दूसरे बड़े अधिकारियों से पूछा है कि दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नफरत रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। पत्र में सितंबर 2026 की एक स्टडी का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच X पर दक्षिण एशियाई लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाली 5 लाख 42 हजार से ज्यादा पोस्ट मिलीं। सांसदों के मुताबिक 2025 के बाद हर चार में से एक भारतीय-अमेरिकी को नस्लभेदी गालियां सुननी पड़ी हैं। ————————— यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी सांसद अब्दुल ने पाकिस्तान की मदद पर सवाल उठाए: कहा- इनके लिए टैक्स नहीं भरता; अमेरिका ने 10 साल में 36 हजार करोड़ रुपए दिए अमेरिका के मिशिगन से सांसद अब्दुल अल-सैयद ने शनिवार को पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सैन्य मदद पर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |