Sport : 'मेरी बेटी के साथ शादी पहले ही वो…' पाकिस्तानी दिग्गज ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब, लपेटे में आ गए शादाब खान #INA

Pakistan Cricketer : पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर चर्चाओं में बने रहे हैं. कभी वो क्रिकेट के मैदान पर अपने शर्मनाक प्रदर्शन के लिए चर्चाओं में आ जाते हैं, तो कभी अपने विवादित बयानों के चलते वो चर्चाएं बटोरते हैं. पाकिस्तान के वर्तमान क्रिकेटर को पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस जमकर ट्रोल करते हैं. वहीं इसकी गाज पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर्स पर भी पड़ी है. पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान को अक्सर उनके खेल और निजी जीवन के रिश्तों को लेकर ट्रोल किया जाता है. अब उनका बचाव उनके ससुर यानी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान सकलैन मुश्ताक ने किया है. उन्होंने ट्रोलर्स को क्या कहा है और किस बात पर शादाब खान का बचाव किया है. आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जातने हैं.
आपको बता दें कि, शादाब खान लेग स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने साल दर साल अपने खेल में सुधार किया और अब वो एक बॉलिंग ऑलराउंडर बन गए हैं. वो बल्लेबाजी में भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए योगदान देते हैं. उनके खेल को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम का उपकप्तान बना दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट से उन्हें कई बार बाहर किया गया है और बार-बार उनकी एंट्री होती रहती है. शादाब को बाबर आजम का भी खास मना जाता है.
107 international matches 🙌
134 wickets ☝️
960 runs 🏏Wishing 🇵🇰 all-rounder Shadab Khan, a happy birthday 🎂 pic.twitter.com/DpB1I373yH
— ICC (@ICC) October 4, 2021
सकलैन मुश्ताक ने किया शादाब खान का बचाव
पाकिस्तान फैंस शादाब खान को नेशनल टीम का कप्तान बनाए जाने पर नाशुख हैं. इसकी नाराजगी वो सोशल मीडिया पर अक्सर जताते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का उपकप्तान बनने के बाद शादाब खान को जमकर ट्रोल किया गया. इस ट्रोलिंग के तार सकलैन मुश्ताक से भी जुड़े हुए हैं. मुश्ताक के परिवार पर भी शादाब को ट्रोल करने की आंच आती रहती है. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने पीटीआई से बात करते हुए इस ट्रोलिंग पर बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान की शादी सकलैन मुश्ताक की बेटी मलाइका से हुई है. मुश्ताक के पास पाकिस्तान क्रिकेट में हमेशा से पावर रही है. वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी से लेकर कप्तान और कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी कई पदों पर काम कर चुके हैं. ऐसे में पाकिस्तान फैंस को लगता है कि, उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपने दामाद यानी शादाब खान को पाकिस्तान का उपकप्तान बनवा दिया. उनकी बेटी से शादी करने के बाद शादब पाकिस्तान के कप्तान बन गए. अब इस पर खुद पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि, ‘मेरी बेटी से शादी से पहले ही वो टीम का उपकप्तान था’
On this day in 1999, Saqlain Mushtaq picked up a World Cup hat-trick against Zimbabwe.
With that, he became only the second man after Wasim Akram . have two ODI hat-tricks 👏 pic.twitter.com/O3RBu6oxhN
— ICC (@ICC) June 11, 2022
सकलैन मुश्ताक ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
सकलैन मुश्ताक ने कहा कि, ‘आजकल सोशल मीडिया का दौर है और हर कोई खुद को क्रिकेट विशेषज्ञ समझता है लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि जब शादाब की शादी मेरी बेटी मलाइका से हुई थी, उससे पहले ही वह पाकिस्तानी टीम के उप-कप्तान बन चुके थे. हमें एक-दूसरे से मिलने का मौका भी मुश्किल से ही मिलता है, क्योंकि मैं ब्रिटेन में रहता हूं और वह पाकिस्तान में रहते हैं या फिर अपने क्रिकेट दौरों के सिलसिले में यात्रा करते रहते हैं. मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि शादाब के चयन के पीछे मेरा हाथ होने से जुड़ी कोई भी बात पूरी तरह से निराधार है’.
शादाब खान का क्रिकेट करियर
आपको बता दें कि शादाब खान ने साल 2017 में पाकिस्तान के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. वो अब तक 6 टेस्ट, 75 वनडे और 126 टी20 मैच खेले चुके हैं. उन्होंने कम्रश: 300, 1070 और 1009 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने टेस्ट में 14, वनडे में 87 और टी20 में 125 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें : IPL 2027: हेड-स्टार्क से लेकर बोल्ट तक…टीमों ने इन 10 करोड़पति मैच-विनर्स प्लेयर्स को किया रिलीज, देखें हैरान करने वाली लिस्ट
'मेरी बेटी के साथ शादी पहले ही वो…' पाकिस्तानी दिग्गज ने ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब, लपेटे में आ गए शादाब खान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,