खबर आगरा: स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, बीएएमएस चला रहा था अस्पताल, पैथोलाजी पर नहीं मिला डॉ, नोटिस जारी – INA

आगरा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यमुनापार इलाके में धावा बोला। यहां बीएएमएस डाक्टर अस्पताल चला रहा था। ओटी में जंग लगे उपकरण, भारी गंदगी पाई गई। इसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। जबकि ट्रांस यमुना में फर्जी पैथोलाजी को अप्रशिक्षित लोग चलाते पाए गए। इसे तत्काल बंद करा दिया गया है।
टीम सबसे पहले ट्रांस यमुना कालोनी के ए-ब्लाक स्थित जीआर पैथोलाजी पहुंची। यहां कोई डाक्टर नहीं था। ज्यादा पूछताछ करने पर खुद को टैक्नीशियन बताने वाले लोग भाग
खड़े हुए। विभाग ने इसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। लैब के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है। इसके बाद शाहदरा गल्ला मंडी के पास गुड
लाइफ हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। मरीज भर्ती थे लेकिन यह अस्पताल से ज्यादा तबेला नजर आ रहा था। आपरेशन थियेटर में जंग लगे
औजार थे। ओटी में बेड आदि सब टूटा-फटा पाया गया। इसके संचालक बीएमएएस मएएस डा. प्रभात कुमार मौके पर मौजूद थे। आन काल बुलाने की बात कही लेकिन नाम नहीं बताए। इस पर संचालक को नोटिस थमाया गया है। टीम ने सीएमओ से इस अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। ट्रांस यमुना के शांति डेंटल क्लीनिक के बारे में लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराने की शिकायत मिली थी। संचालक डा. योगेश शर्मा ने एक-दो दिन का समय मांगा। उन्हें भी नोटिस थमाया गया है।

पोस्ट दृश्य:
13


Credit By . . .

Back to top button