Sport : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थ मिनिस्टर ने किया आधिकारिक ऐलान #INA

Vaibhav Suryavanshi Will Become Brand Ambassador for Health Department: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले का लोहा मनवाने वाले वैभव सूर्यवंशी का नाम इस वक्त हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. भले ही वैभव की राजस्थान रॉयल्स टीम फाइनल में न पहुंच सकी हो, लेकिन 15 साल के इस खिलाड़ी ने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है और करोड़ों युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है. ऐसे में अब झारखंड सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है. जी हां, झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर डॉक्टर इरफान अंसारी ने ऐलान किया है कि वैभव सूर्यवंशी को हेल्थ डिपार्टमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी बनेंगे हेल्थ डिपार्टमेंट के ब्रांड एंबेसडर
15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, क्वालीफायर 2 में मिली हार के साथ ही आरआर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, मगर हर तरफ वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा है. इसी बीच झारखंड सरकार ने इस युवा खिलाड़ी को सम्मानित करने का फैसला किया है. साथ ही इस युवा खिलाड़ी को झारखंड के हेल्थ डिपार्टमेंट के ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा.
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “वैभव, भले ही आपकी टीम मैच हार गई हो, लेकिन आपने लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया है. मैं खुद भी क्रिकेटर रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में इतने आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े गेंदबाजों का सामना करना और उन्हें लगातार हराना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है. आपने न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसके लिए मैं आपको दिल से बधाई देता हूं. जल्द ही, मैं आपको झारखंड में सम्मानित करूंगा.”
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की बड़ी घोषणा — युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर।
क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे… pic.twitter.com/RebQl2bnbj— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 30, 2026
ये भी पढ़ें: ‘उसे जल्द ही टीम इंडिया से बुलावा आएगा…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हेड कोच ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थ मिनिस्टर ने किया आधिकारिक ऐलान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









