खबर आगरा: कल तारण गुरु नानक आया, गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व मनाया – INA

आगरा। उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व नगर के ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा दुख निवारण नया बांस लोहा मंडी आगरा द्वारा हर साल की तरह इस साल भी गुरु नानक पातशाह जी का भव्य प्रकाश पर्व रामलीला मैदान जयपुर हाउस में बहुत ही उल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश किए गए उपरांत स्त्री सिंह सभा द्वारा रानी सिंह जी के निर्देशन में सुखमनी साहिब जी के पाठ किए गए उपरांत भाई हरजिंदर सिंह बीबी कशलीन कौर, ने अपनी मधुर वाणी से सभी को अमृतमई नाम से जोड़ा उसके बाद गुरुद्वारा शाहगंज के हजूरी रागी भाई विकास सिंह ने “प्रगट भई सगले जुगअंतर गुरु नानक की वडयाई” शब्द का गायन कर गुरु नानक का संदेश समूह संगत को दिया उसके बाद भाई हरपाल सिंह मेहर अपनी मधुर रसना द्वारा कीर्तन की हाजिरी भरी और आखिर में भाई साहब भाई राजेंद्र सिंह जी (पटना साहिब वालों) ने अपनी मधुर वाणी से सभी को गुरु नानक जी के नाम से जोड़ा उन्होंने कहा कि गुरु नानक ने किसी एक धर्म या मजहब को नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता को एक प्यार, सच, इंसानियत व भाईचारे का पैगाम दिया और एक अकाल पुरख से जोड़ने की नसीहत दी उन्होंने कहा सभी एक हाड़ मास के शरीर से बने हैं सबके अंदर एक जैसा लहू है एक जैसे परमेश्वर ने अंग दिए हैं फिर भेदभाव क्यों? उन्होंने आज के समाज को गुरु नानक के पैगाम से जुड़ने की अपील की सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह जी द्वारा इस भव्य मौके पर स्त्री सिंह सभा के समूह सदस्यों गणमान्य का सम्मान किया गया संगत बेहद मांग पर वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने गुरु नानक देव पातशाह जी की जंज ( बारात) का एक मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया जिसे सभी ने बहुत सराहा
इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल की की तरफ से भी महापुरुषों ने दर्शन देकर संगत का आशीर्वाद लिया। ज्ञानी कुलविंदर सिंह द्वारा अरदास गुरु का हुक्मनामा देवेंद्र पाल सिंह ने लिया अंत में गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिसे सभी धर्म व मजहब के लोगों ने एक साथ बैठकर ग्रहण किया। मुख्य रूप से प्रधान जसप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह अरोड़ा, सरदार जसबीर सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, प्रवीन अरोड़ा,टीटू ग्रोवर विक्की पुरी,रोहित कत्याल,हेमंत भोजवानी,मनप्रीत सलूजा,अमृत आहूजा, सोनू अरोड़ा,दर्शन सिंह सलूजा,
पोस्ट दृश्य:
11




