खबर शहर , Agra Metro: एमजी रोड पर रहेगा डायवर्जन, हरीपर्वत और रावली पर बनेगा स्टील गर्डर ब्रिज; दिसंबर तक नई व्यवस्था – INA

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में हरीपर्वत और रावली पर पुल बनाने की डिजाइन तैयार कर ली है। इसे स्टील गर्डर से बनाया जाएगा। इससे ट्रैक बनाने का कार्य तेज होगा और मेट्रो का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, साथ ही यातायात की सुविधा भी बेहतर हो जाएगी।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और 14 स्टेशन हैं। इसमें रावली और हरीपर्वत चौराहे के पास से रेलवे लाइन गुजर रही है। इसके ऊपर से मेट्रो ट्रेन के लिए पुल बनाया जाएगा।
इन दोनों की लंबाई 60-60 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसे ऊपर से ही मेट्रो ट्रेन गुजरेगी। यह स्टील गर्डर के बनेंगे, जिसकी कंपनी ने डिजाइन बना ली है। इसे चरणबद्ध यहां लाकर स्थापित किया जाएगा। ये कार्य रात को होगा और इसके लिए यातायात को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
Table of Contents