खबर शहर , Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में में 3072 मरीज पहुंचे – INA

आगरा। मौसम में बदलाव से त्वचा रोग, सर्दी-जुकाम, चक्कर और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मंगलवार को करीब 3072 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ बाहर का भोजन करने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और पेट में संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि बारिश के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में पानी जरूरी है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि बारिश में फंगल इन्फेक्शन होने का सबसे ज्यादा खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए मॉइश्चराइजर या नारियल का तेल लगाएं।


Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button