खबर शहर , Agra News: ई-छावनी पोर्टल का गजब हाल, कागजों में समाधान! शिकायतें बंद; जमीनी हकीकत जस की तस – INA

आगरा छावनी परिषद की ऑनलाइन शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि मौके पर समाधान किए बिना ही ई-छावनी पोर्टल पर वर्क अंडर प्रोसेस या शिकायत का निस्तारण दर्ज कर शिकायतें बंद की जा रही हैं, जबकि पानी आपूर्ति और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याएं बरकरार हैं। वहीं छावनी परिषद के सीईओ दीपक मोहन ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच कराकर वास्तविक निस्तारण न होने के कारणों का पता लगाया जाएगा और संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें – स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार
केस नं 1
नई बस्ती पथवारी, बालूगंज निवासी सुरेखा सिंह ने बताया कि 11 जून को गली में पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई थी। उसी दिन बिना जांच के शिकायत का समाधान दिखा दिया गया। दोबारा शिकायत करने पर भी कंप्लेन अंडर प्रोसेस लिख दिया गया, लेकिन आज तक न पानी की सप्लाई शुरू हुई और न कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा।
ये भी पढ़ें – UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात
केस नं 2
वार्ड-7 कृष्णा नगर निवासी अरुण गुप्ता ने दो स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज की शिकायत ऑनलाइन की थी। पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया, जबकि लीकेज आज भी बरकरार है और सड़क पर पानी बह रहा है। छावनी परिषद कार्यालय में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें – आगरा मेट्रो का नया अपडेट: शहर के ये पांच स्टेशन बनकर हो गए तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी ट्रेन
केस नं 3
चार रहट, बालूगंज निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि पानी की लीकेज की शिकायत पर न तो निरीक्षण हुआ और न मरम्मत। पहली, दूसरी और तीसरी बार शिकायत करने पर हर बार पोर्टल पर वर्क अंडर प्रोसेस या समाधान दर्ज कर शिकायत बंद कर दी गई, जबकि दो स्थानों पर लीकेज अब भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें – गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे