खबर शहर , Agra News: अश्विका ने जीते दो स्वर्ण, राष्ट्रीय के लिए चयनित – INA

आगरा। निशानेबाज अश्विका अग्रवाल ने मध्य प्रदेश में आयोजित 13वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इस जीत के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी जगह बना ली है। जबलपुर में हुई प्रतियोगिता में अश्विका ने 10 मीटर हवाई राइफल स्पर्धा में 393 अंक हासिल किए। उन्होंने उप-कनिष्ठ और कनिष्ठ दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। नेहरू नगर, आगरा में रहने वाली अश्विका कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनके पिता कर्नल अजीत अग्रवाल मध्य प्रदेश में सेवारत हैं। अश्विका के परिवार और प्रशिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।