खबर शहर , Agra News: पेंचक सिलाट की जिला चैंपियनशिप कल – INA

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 सितंबर को 8वीं जिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप आयोजित होगी। पेंचक सिलाट एसोसिएशन यह आयोजन करा रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष मोहित बंसल और सचिव किरण कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों के बीच पदक के लिए टांडिंग (फाइट), सोलो, रेगु और गांडा जैसी स्पर्धाएं होंगी। खेरागढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष सुधीर गर्ग और बैजंती देवी इंटर कॉलेज के निदेशक तपेश शर्मा संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बीना लवानिया मुख्य अतिथि और पराग गौतम विशिष्ट अतिथि होंगे। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button