खबर शहर , Agra News: थूकने का विरोध करने पर बाइक सवारों ने पीटा – INA

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में थूकने का विरोध करने पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार युवक की पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


कलाल खेरिया निवासी हरिमोहन ने बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह आगरा से घर लौट रहे थे। तोरा मंदिर के पास बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों ने उन पर थूका। विरोध करने पर दोनों ने गाली दी और बमरौली कटारा की ओर जाने लगे। उन्होंने स्कूटी से पीछा किया, दोनों रमाडा की ओर भाग गए। वह जलसा गार्डन के पास रुक गए, तभी आरोपी दोबारा पहुंचे और उनकी पिटाई की। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस बाइक सवारों का पता लगा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button