खबर शहर , Agra News: 19 अगस्त को अंडर-14 क्रिकेटरों की चयन – INA

आगरा। उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया 19 अगस्त को सुबह 8 बजे से वायु विहार स्थित स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी में आयोजित की जाएगी।


आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के तत्वावधान में होने वाले ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में पूर्व पंजीकरण कराया है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाणपत्र (डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र) और यूपीसीए रजिस्ट्रेशन स्लिप अनिवार्य रूप से लानी होगी। एसोसिएशन ने सभी पात्र खिलाड़ियों को समय पर मैदान पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि एसोसिएशन की प्राथमिकता जमीनी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button