खबर शहर , Agra News: लक्ष्मी नगर में बुलडोजर ने 24 घरों के सामने बने रैंप किए ध्वस्त – INA

आगरा। मारुति एस्टेट के लक्ष्मी नगर में नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। घरों के बाहर नालियों पर बनाए गए रैंप को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 24 मकानों के सामने बने रैंप तोड़े गए। निगम की कार्रवाई का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी।

नगर निगम की टीम ने मारुति एस्टेट क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में नालियों पर बनाए गए रैंप और अन्य अवरोधों को चिह्नित किया था। इन पर लाल निशान लगाकर चेतावनी भी दी गई थी लेकिन भवन स्वामियों ने इसे अनदेखा कर दिया। मंगलवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और चिह्नित किए गए रैंप को एक-एक कर ध्वस्त कर दिया। अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

क्षेत्र के लोगों ने रैंप तोड़ने का विरोध किया और पूछा कि बच्चे, बुजुर्ग नालियों को पार करके घर से कैसे जा पाएंगे। विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने भवन स्वामियों को दोबारा नालियों पर रैंप या स्थायी निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button