खबर शहर , Agra News: सिल्ट से अटी नहरें बढ़ा रहीं किसानों का पारा, खेतों तक पानी पहुंचने पर संकट – INA

इरादतनगर। क्षेत्र में नहरों की समय से सफाई न होने के कारण किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। बनवारी लाल त्यागी और रंजीत सिंह कुशवाहा सहित अन्य किसानों का कहना है कि नहरों में जगह-जगह घास-फूस, झाड़ियां और सिल्ट जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो सकता है, जिससे फसलों की सिंचाई ठप होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। समय रहते सफाई न होने पर किसानों को निजी संसाधनों पर निर्भर होना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत बढ़ जाएगी। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से नहरों की जल्द सफाई कराने और पानी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button