खबर शहर , Agra News: एप्रोच मार्ग के लिए जमीन का समतलीकरण शुरू – INA

पिनाहट। चंबल घाट पर पक्के पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की सीमा में पुल को जोड़ने के लिए एप्रोच मार्ग बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जेसीबी की मदद से एप्रोच मार्ग के लिए जमीन का समतलीकरण कराया गया।


बुधवार को किसानों ने खड़ी बाजरा की फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर एप्रोच मार्ग का कार्य रुकवा दिया था। सूचना पर उपजिलाधिकारी बाह विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों और सेतु निगम के कर्मचारियों के बीच सहमति बनने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया। मध्य प्रदेश की सीमा में एप्रोच मार्ग का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। अब उत्तर प्रदेश की ओर जमीन समतलीकरण का काम शुरू होने से एप्रोच मार्ग की प्रक्रिया तेज हो गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button