खबर शहर , Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आगरा के नौ खिलाड़ी रवाना – INA

आगरा। 43वीं आधिकारिक जूनियर फाइट, 16वीं जूनियर पूमसे, 40वीं आधिकारिक सब जूनियर फाइट और 14वीं सब जूनियर पूमसे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आगरा के नौ खिलाड़ी इंदौर रवाना हो गए। प्रतियोगिता 2 से 4 अक्तूबर तक होगी।


जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि चयनित खिलाड़ी माधव गौतम, अगस्त्या गोयल, सोहंग भटनागर, जतिन बघेल, आर्यवीर सिंह, गौरांशी कटारा, यशस्वी गौतम, मन्नत वर्मा और कियाना जैन उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में आगरा के प्रदीप गौर और सुदर्शन देबनाथ भी शामिल हैं। खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर पंकज शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने शुभकामनाएं दी हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button