खबर शहर , Agra News: सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेंद्र सिंह चाहर का गांव में जोरदार स्वागत – INA

कागारौल। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला जसोला निवासी सूबेदार सुरेंद्र सिंह चाहर के थल सेना से सेवानिवृत्त होकर पैतृक गांव लौटने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाएं, साफा और पटका पहनाकर अभिनंदन किया। मेजर आरसी चाहर के परिवार से जुड़े सूबेदार सुरेंद्र सिंह चाहर के परिवार में दर्जनभर से अधिक लोग सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान सुनीता चाहर, सुरेंद्र चाहर, संतोष, जसवीर बाबा, सूबेदार धर्मेंद्र चाहर, कैप्टन कुलदीप चाहर, रूपेंद्र चाहर आदि माैजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button