खबर शहर , Agra News: दौड़ में रोहित और प्रिया ने मारी बाजी – INA

बरौली अहीर। गांव सरगन खेड़ा में शनिवार को महारानी अवंतीबाई लोधी दौड़ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में रोहित कुमार और बालिका वर्ग में प्रिया राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को रुक्मिणी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा जाटव लोधी ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सतीश राजपूत, ज्ञान सिंह, विष्णु राजपूत, धर्मेंद्र मास्टर आदि मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button