खबर शहर , Agra News: बैडमिंटन में आयुष राठौर और नाज बानो ने मारी बाजी – INA

बिचपुरी। आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस बिचपुरी में शनिवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए टैलेंट हंट और क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. शचिपति पांडेय ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन बालक वर्ग में आयुष राठौर और बालिका वर्ग में नाज बानो विजेता रहीं। टेबल टेनिस बालक वर्ग में अर्पित विजेता और जय किशन सिंह राय उपविजेता रहे। शतरंज बालक वर्ग में चैतन्य मोहनानी विजेता और अनस शाह उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में वंशिका भारती विजेता और अनामिका सिकरवार उपविजेता रहीं।

वॉलीबॉल बालक वर्ग में प्रियांशु सिंह की टीम विजेता और विवेक सिंह की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में अनुष्का शर्मा की टीम विजेता और अंशिका शर्मा की टीम उपविजेता रही। मेमोरी गेम के ग्रुप ए में कृष्ण कांत रावत विजेता और अभ्युदय सिंह तोमर उपविजेता रहे। ग्रुप बी में तापसी विजेता और चित्रांश श्रीवास्तव उपविजेता रहे। म्यूजिकल चेयर के ग्रुप ए में जय किशन सिंह और ग्रुप बी में पंकज कुमार विजेता रहे। डायग्नोस्टिक टेस्ट में वैभवी सक्सेना विजेता और पुष्पेंद्र सिंह उपविजेता रहे।

डिबेट के ग्रुप ए में राघव तेंगुरिया विजेता और निष्ठा शर्मा उपविजेता रहीं। ग्रुप बी में तनिष्का विजेता और शिवा कटारा उपविजेता रहे। क्रिएटिव आर्ट में फेस पेंटिंग में अक्षिता जादौन और जागृति सिंह विजेता तथा महक उपविजेता रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में जतिन प्रताप सिंह और प्रत्यक्ष लवानिया विजेता तथा भार्गवी पांडेय और नंदिनी सिंह उपविजेता रहीं। पोस्टर मेकिंग में वंशिका सिंह विजेता और चैतन्य मोहनानी उपविजेता रहे।

निदेशक (अकादमिक) प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह और निदेशक (प्रशासनिक एवं वित्त) प्रो. पंकज गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सह-संयोजक डॉ. अंशुल कुमार सिंह और डॉ. मोनिका सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अपूर्व बिहारी लाल, प्रो. श्रद्धारानी सिंह, प्रो. विवेक श्रीवास्तव, प्रो. नितिन अग्रवाल, डॉ. अनुराग कुलश्रेष्ठ, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. संजय उपाध्याय, डॉ. जय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button