Sport : Explainer: ODI ट्राई सीरीज की वापसी पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक! जानें यह फॉर्मूला अपनाने से भारत को कैसे होगा फायदा? #INA

ODI Tri-Series: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ मिलकर अक्टूबर 2026 में वनडे ट्राई-सीरीज का ऐलान कर क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है. पिछले एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज की बढ़ती संख्या और दर्शकों की घटती दिलचस्पी के कारण त्रिकोणीय सीरीज लगभग गायब हो चुकी थीं. लेकिन ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के नजदीक आते ही इस फॉर्मेट की अहमियत एक बार फिर समझ आने लगी है. वहीं अगर भारतीय टीम भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी दुनिया की टॉप टीमों के साथ एक ट्राई-सीरीज खेलती है, तो उसे ‘मिशन 2027’ के लिए कितना और कैसे फायदा होगा? आइए इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं.
द्विपक्षीय सीरीज और ट्राई सीरीज में क्या है अंतर?
द्विपक्षीय सीरीज में सिर्फ 2 टीमें लगातार 3 या 5 मैच खेलती हैं. इसमें कई बार खिलाड़ियों के लिए मानसिक तौर पर दोहराव आ जाता है. अगर एक टीम शुरुआती 2 मैच हार जाए, तो बाकी के मैचों में दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों का रोमांच खत्म हो जाता है. वहीं ट्राई-सीरीज एक टूर्नामेंट की तरह होती है. यहां हर मैच के बाद पॉइंट्स टेबल बदलती है. आपको सिर्फ जीतना नहीं होता, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होता है. इसमें नेट रन रेट मायने रखता है. ट्राई सीरीज में यह होता है कि आपको एक नहीं बल्कि 2 टीमों के खिलाफ अपनी रणनीति तैयार करनी होती है. उदाहरण के लिए समझें तो एक मैच में आप किसी स्पिन अटैक के खिलाफ खेलते हैं, तो दूसरे मैच में पेसर के खिलाफ खेलते हैं. ऐसे ट्राई सीरीज खेलने से आपके वनडे वर्ल्ड कप की भी तैयारी हो जाएगी.
वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी और परिस्थितियों का फायदा
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होना है. साउथ अफ्रीका की पिचें अपनी तेज गति, उछाल और सीम मूवमेंट के लिए जानी जाती हैं. अगर टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया (गति और उछाल में माहिर), न्यूजीलैंड (स्विंग और सीम की उस्ताद) और मेजबान साउथ अफ्रीका के साथ एक ट्राई-सीरीज खेलती है, तो भारत को कई रणनीतिक फायदे होंगे. भारतीय बल्लेबाजों को उपमहाद्वीप की धीमी और टर्निंग पिचों पर खेलने की आदत होती है. सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के साथ ट्राई-सीरीज खेलने से बल्लेबाजों को गति और उछाल के खिलाफ खुद को ढालने का पूरा समय मिलेगा. भारत वनडे ट्राई-सीरीज अगर साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में खेलता है, तो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की आधिकारिक पिचों के मिजाज को पहले से परखने का शानदार अवसर मिलेगा.
🚨 Pakistan is set . host Sri Lanka and England for T20Is, ODI tri-series and Tests in October and November this year. pic.twitter.com/54AuldgiHX
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 19, 2026
Explainer: ODI ट्राई सीरीज की वापसी पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक! जानें यह फॉर्मूला अपनाने से भारत को कैसे होगा फायदा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,