खबर शहर , Agra News: नगला बेहड़ में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 102 पशुओं का हुआ उपचार – INA

फतेहाबाद। पशुपालन विभाग की ओर से शुक्रवार को तहसील फतेहाबाद के गांव नगला बेहड़ में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। अपर निदेशक देवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 29 पशुपालक पहुंचे। इस दौरान 102 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।
इसके बाद अपर निदेशक देवेंद्र पाल सिंह ने मेवली कलां स्थित गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में 120 गोवंश मिले। उन्होंने गोशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने और गोवंश की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी फतेहाबाद डॉ. सतेंद्र भाटी और भूपेंद्र वर्मा सहित पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगला बेहड़ में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 102 पशुओं का उपचार किया गया। मेवली कलां गोशाला के निरीक्षण में 120 गोवंश मिले हैं। वहां साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। – देवेंद्र पाल सिंह, अपर निदेशक