खबर शहर , Agra: हरीपर्वत से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, लोहे की ग्रिल लगवाईं; बाग फरजाना से भी निकाले जा रहे वाहन – INA

आगरा के हरीपर्वत चाैराहे के पास सीएम ग्रिड के तहत कार्य शुरू होने के बाद पुलिस ने जाम की समस्या को देखते हुए प्रभावी प्रबंध किए हैं। एक लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकालने के लिए अतिक्रमण हटा दिया गया है। लोहे की ग्रिल भी लगा दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली गेट की तरफ से आने वाले वाहनों को बाग फरजाना की तरफ से भी निकाला जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सीएम ग्रिड के तहत पाइपलाइन डालने का काम हरीपर्वत चाैराहे से 50 मीटर पहले किया जा रहा है। इससे दिल्ली गेट की तरफ से चाैराहे पर आने वाली लेन पर यातायात प्रभावित है। वाहनों को डिवाडर से टर्न लेने के बाद दूसरी तरफ की लेन से हरीपर्वत की तरफ आना पड़ रहा है। इसी लेन से चाैराहे से दिल्ली गेट की तरफ जाने वाले वाहन भी निकल रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यातायात पुलिस ने इस लेन से अतिक्रमण हटा दिया है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, वो वाहनों को निकवा रहे हैं। मदिया कटरा की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको सूरसदन की तरफ जाना है, उन्हें दिल्ली गेट पुलिस चाैकी के बराबर से बाग फरजाना की तरफ निकाला जा रहा है। वहीं हरीपर्वत से दिल्ली गेट की तरफ की लेन से अतिक्रमण हटा दिया है। इससे वाहन आसानी से निकल रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस व्यवस्था की गई है। अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शहर में जगह-जगह जाम

Table of Contents

Table of Contents

शहर में लोगों को रोजाना जगह-जगह जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रावली से सुभाष पार्क के बीच पिलर निर्माण से समस्या है। रावली और धाकरान पर वाहन रुकने की वजह से समस्या हो रही है। वहीं हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हाईवे के दोनों तरफ मेट्रो की बैरिकेडिंग होने की वजह से जाम लग रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News