खबर शहर , Agra News: बारिश से मकान की छत गिरी, दंपती समेत दो बच्चे घायल – INA

कागारौल। कस्बे में 24 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार रात एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। दंपती और दो बच्चे मलबे में दबकर घायल हो गए।


हादसा रात 1 बजे करीब हुआ। चौक गली निवासी कलुआ रावत के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कलुआ रावत अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। चारों मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे परिजन ने मलब में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में कलुआ रावत (32), उनकी पत्नी काजल (30), बेटा अवनीश (5) और देवा (3) घायल हो गए। घायलों का आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button