खबर शहर , Agra News: पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की संपत्ति के फर्जी बैनामे में आशीष गिरफ्तार – INA

पिनाहट। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की पैतृक संपत्ति पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जे की कोशिश के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से . की कार्रवाई की गई।
मामले में पूर्व मंत्री की संपत्तियों के प्रबंधन का कार्य देखने वाले मनोज कुमार सक्सेना की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच के बाद थाना पिनाहट में आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें विक्रेता, खरीदार और गवाह समेत 33 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार मामलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति का बैनामा कराने और कब्जे का प्रयास करने के आरोप हैं। पुलिस सभी मामलों की विवेचना कर रही है।