खबर शहर , आगरा: युवती को घसीटकर घर ले गया आरोपी, दुष्कर्म की कोशिश; सीसीटीवी में कैद हुई घटना – INA

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में एक युवती को आरोपी ने पीटा और उसे अपने घर खींच ले गया। वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जयराम बाग निवासी कुनाल यादव की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि प्राथमिकी दर्ज करने में उसे 18 दिन लग गए।


दयालबाग निवासी युवती ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर जयराम बाग पानी की टंकी के पास रहने वाला कुनाल यादव उनके घर आया। आरोप है कि उसने पिटाई की और घसीटकर अपने घर ले गया। वहां गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की।

इसी दौरान मकान मालिक की बेटियों ने शोर मचाया तो वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। देरी के आरोप की जांच कराई जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button