UP News: सपने में पुलिस का डंडा… साधु बना हरदोई का गुंडा, 13 साल से काट रहा था फरारी; फिर कैसे बन बैठा काली सरकार? – INA

उत्तर प्रदेश के हरदोई में कभी नटरोज के नाम से कुख्यात गुंडा प्रदीप शुक्ला की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. हरदोई पुलिस के डंडे से बचने के लिए यह पहले साधु बना. उन्हीं दिनों टीवी पर एक कथित बाबा का शो आता था, जिसमें वह अलग अलग रंग के समोसे और चटनी खाने की सलाह देकर भक्तों की समस्याओं का समाधान करते थे. उन्हें देखकर प्रदीप के भी दिमाग में आइडिया और यह कानपुर पहुंच गया.

यहां इससे बाबागिरी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ तो झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव में आ गया. यहां इसने ऐसा ताम-झाम फैलाया कि देश में ही नहीं, दुनिया भर में काली सरकार के नाम मशहूर हो गया. हरदोई पुलिस के मुताबिक इस गुंडे की हिस्ट्रीशीट भी बनी है. इसमें इसके खिलाफ लूट डकैती और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं. 13 साल पहले हरदोई में एक लूट को अंजाम देकर यह फरार हो गया था.

कानपुर में बेचा रत्न-नग

पुलिस ने इस बदमाश के खिलाफ घेराबंदी की तो यह भागकर कानपुर पहुंचा, जहां इसने कुछ दिन सड़क पर बैठकर रत्न-नग आदि बेचने का काम किया. हालांकि यह धंधा उसका चला नहीं, इसी बीच इसने टीवी पर एक कथित बाबा के दिव्य दरबार का शो देखा और यहीं से आइडिया लेकर सीधे झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव पहुंच गया. जहां मंदिर में उसने काली सरकार की पहचान के साथ बाबा गिरी करने लगा.

फौजी वेश में करता था प्रवचन

प्रदीप ने अपनी बाबा गिरी में नया प्रयोग किया, इसलिए साधु वेश बनाने के बजाय फौजी वेश में दिव्य दरबार लगाकर प्रवचन शुरू किया. इस दौरान यह लोगों को उपाय बताकर असाध्य बीमारियों को भी ठीक करने का दावा करने लगा. बाद में इसने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पेज बनाकर ऑनलाइन दिव्य दरबार लगाने लगा. इसके इंस्टाग्राम के पेज पर एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं. इनमें बड़ी संख्या में विदेशी भी हैं, जो समय समय से इसके पास झांसी भी आते थे.

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पिछले दिनों इस बदमाश के खिलाफ हरदोई की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. इसके बाद हरकत में आई पुलिस इसे तलाश कर ही रही थी कि सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर मिल गई. पुलिस को पहले शक हुआ तो एक टीम हरदोई से झांसी पहुंची और इसकी निगरानी की. जब कंफर्म हो गया तो हरदोई पुलिस ने झांसी पुलिस के साथ मिलकर इसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके पर पूछताछ की, इसमें आरोपी ने अपना पूरा गोरखधंधा कबूल कर लिया.

सपने में पुलिस का डंडा… साधु बना हरदोई का गुंडा, 13 साल से काट रहा था फरारी; फिर कैसे बन बैठा काली सरकार?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button