Sport : 'टीम में लीडर या सीनियर जैसी…' अर्शदीप सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद बताई अंदर की बात, जानिए क्या कहा? #INA

Arshdeep Singh : इंडियन क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में 14 रनों से धूल चटा दी. टीम इंडिया की इस जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अहम योगदान दिया. उन्होंने बॉल के साथ कमाल का प्रदर्शन किया और 4 ओवर की गेंदबाजी में 44 रन खर्च कर कुल 3 विकेट हासिल किए. इन 3 विकटों के चलते उन्हें इंदौल के होल्कर स्टेडियम में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. इस अवार्ड को हासिल करने और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद अर्शदीप सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 223 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बना पाई और 14 रनों से भारतीय क्रिकेट टीम को जीत मिली. इस मैच में बल्ले के साथ भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल में 5 चौके और 6 छक्कों के साथ 69 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजदू अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच मिला है. उन्होंने अवार्ड लेने के बाद क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪#TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore . go 2️⃣-1️⃣ up ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn@mflone_ pic.twitter.com/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अर्शदीप ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर दिया बड़ा बयान
अर्शदीप सिंह ने कहा कि, ‘ये विकेट बहुत अच्छा है. बॉल थोड़ी रिवर्स हो रही थी और डेथ ओवरों में बॉलिंग करना हमेशा मजेदार होता है. जब बॉल थोड़ी रिवर्स हो और ओस भी हमेशा अच्छी होती है लेकिन पिछले गेम में अच्छा नहीं कर सका, इसलिए इस बार टीम के लिए अच्छा करना चाहता था और सही रिजल्ट मिला. टीम में लीडर या सीनियर जैसी कोई चीज नहीं है. अभी माहौल बहुत चिल है और हम बस एक-दूसरे की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं, जब भी किसी का दिन खराब होता है, तो हम हमेशा यह पक्का करते हैं कि हम उन्हें सपोर्ट करें और उन्हें बताएं कि वे टीम का एक जरूरी हिस्सा हैं. एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर आपके अच्छे और बुरे दिन आते ही हैं. जब तक आप शांत रहेंगे, आप हमेशा वापस आएंगे और अच्छा करेंगे’.
Big wickets ☝️
Crucial win 🥳Arshdeep Singh’s 3️⃣-fer earns him the Player of the Match award 🔝
WATCH his spell ▶️ https://t.co/Vyhwl0S7vq#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/9iGiAj7Ln4
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अर्शदीप ने अपनी बॉलिंग को लेकर बोली बड़ी बात
अर्शदीप सिंह ने आगे कहा कि, ‘मुझे पर्सनली यह बहुत पसंद है जब बैट्समैन शुरुआत में और डेथ ओवर में भी ज्यादा जोर लगाते हैं. यह एक अच्छा चैलेंज है, यह बहुत मजेदार है, और यही वह समय है जब आप खुद को अपनी स्किल्स को और खेल के उस फेज में अपनी मेंटल स्ट्रेंथ को भी टेस्ट करते हैं. तो यह बहुत मजेदार है. मेन फोकस बस जल्दी आना, नई बॉल से, पुरानी बॉल से थोड़ी बॉलिंग करना और जितना हो सके अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना है. शेड्यूल हमेशा टाइट होता है. आपको बस जल्दी से खुद को ढालना होता है, जो टीम जल्दी ढल जाती है, ज्यादातर वह टीम होती है जो रिजल्ट के सही साइड पर होती है. इसलिए एक टीम के तौर पर हम बस हालात के हिसाब से खुद को ढालने और खेलने की कोशिश करते हैं’.
ये भी पढ़ें : IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम
'टीम में लीडर या सीनियर जैसी…' अर्शदीप सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद बताई अंदर की बात, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,