खबर शहर , Agra: बेकाबू पीआरवी ने मचाया तांडव, कोल्ड स्टोरेज की दीवार तोड़ ऑफिस में घुसी; तीन लोगों को रौंदा – INA

आगरा के एत्मादपुर स्थित गर्ग कोल्ड स्टोरेज में पीआरवी 6159 अचानक अनियंत्रित होकर ऑफिस में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मुनीम समेत तीन लोग घायल हो गए।

Table of Contents

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button