खबर शहर , BEd Entrance Exam 2026: हर गलत उत्तर पर कट जाएंगे एक तिहाई अंक, इन बातों को भी रखना होगा ध्यान – INA

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के 72 जनपदों में 1011 केंद्रों पर 31 मई को बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल लेंगे। इस बार भी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कट जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा में भाषा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सौ सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को जनरल एप्टीट्यूड और विषय (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि) से जुड़े सौ प्रश्न हल करने होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पालियों में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अगर परीक्षार्थी किसी प्रश्न का गलत उत्तर लिखता है तो एक तिहाई यानी 0.66 अंक कट जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी और समन्वय के लिए 170 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है। इस बार विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन कैमरों में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग, टू-वे कम्युनिकेशन, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, इमरजेंसी अलार्म और आईसीसीसी से सीधा जुड़ाव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा से जुड़े कार्यों की निगरानी परीक्षा के दिन 31 मई को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News