खबर शहर , सराफा बाजार: एक बार फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने का शानदार मौका; चांदी पर 50 हजार रुपये की गिरावट – INA

सोना और चांदी के भावों में आई नरमी से बुलियन बाजार चमक उठा है। नमक की मंडी, चौबे जी फाटक, किनारी बाजार से लेकर एमजी रोड तक सराफा दुकान और शोरूम्स पर रौनक बढ़ गई है। पिछले एक महीने में 50 हजार रुपये प्रति किलो चांदी और 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम सोने के भाव में गिरावट आई है।