खबर शहर , यूपी में मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने; अस्पताल में भर्ती – INA

आगरा में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। खांसी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रहीं एक बुजुर्ग महिला ने सदर स्थित सेना अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया। राहत न मिलने पर पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती हुई। यहां जांच में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


रकाबगंज थाना क्षेत्र के निवासी हिरेंद्र कुमार (हीरो) की 77 वर्षीय माता सरूपी देवी पिछले कुछ दिनों से गंभीर खांसी और सांस फूलने की समस्या से जूझ रही थीं। हिरेंद्र कुमार अपनी माता की बिगड़ती हालत को देखकर पहले सदर स्थित सेना अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद पिछले रविवार 12 जुलाई को उन्होंने मां को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कई जांचें कीं, जिसकी रिपोर्ट आने पर रविवार दोपहर 12 बजे बुजुर्ग महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही पुष्पांजलि हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने परिजनों को मरीज को लखनऊ या जयपुर ले जाने को कह दिया। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button