खबर शहर , शक, रील और बेस्वाद खाना: छोटी-छोटी बातों पर टूट रहे रिश्ते, अलगाव की कगार पर 10 हजार से ज्यादा शादियां – INA

सात जन्मों का सफर तय करने निकले रिश्ते शक, सोशल मीडिया की रील और रसोई के बेस्वाद खाने जैसी मामूली बातों की भेंट चढ़ रहे हैं। जिन आशियानों में अपनापन और हंसी की गूंज होनी चाहिए, उनकी तकदीर अब परिवार न्यायालय के कमरों और बंद फाइलों में दम तोड़ रही है। छोटी-सी जिद और दरकते भरोसे के बीच आगरा के परिवार न्यायालय में 10 हजार से अधिक शादियां अलगाव और इन्साफ की चौखट पर खड़ी हैं। इनके रिश्ते बचाने का पहला प्रयास परिवार परामर्श केंद्र में होता है जहां काउंसलर्स दोनों को आमने-सामने बैठाकर मतभेद सुलझाते हैं लेकिन बात न बनने पर मामला अदालत की चौखट तक पहुंच जाता है।