आगरा कैंट स्टेशन पर डीएसएस नरेंद्र चाहर की पिटाई मामले में जीआरपी ने चिह्नित किए तीन लपकों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। जीआरपी ने इन पर सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा की धारा बढ़ाई है। तीनों आरोपी आरपीएफ की शह पर स्टेशन के अंदर घुसकर यात्रियों को होटल ले जाने और कई अवैध वेंडिंग का काम करते थे। आरपीएफ के साथ मिलकर इन्होंने भी डीएसएस से मारपीट की थी।
ये भी पढ़ें – UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
जीआरपी कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 121 बढ़ाई गई है। सीसीटीवी और अन्य वीडियो से कुछ बाहरी लोग मारपीट में चिह्नित किए गए थे। पुलिस ने बुधवार को शिव नगर, राधे वाली गली के मनीष शर्मा, इबरार और मुस्तफा क्वार्टर निवासी योगेश को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने तीनों को जेल भेजा है। दूसरी ओर, इसी मामले में अभी तक नामजद आरपीएफ के जवानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जीआरपी का कहना है कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन बाहरी तत्वों की भूमिका सामने आई थी। यह आरोपी सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए थे।
ये भी पढ़ें – अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत