खबर शहर , UP: अब ‘वन पेज नोटिंग’’ पर रोक, डीएम ने बदला फाइल निस्तारण नियम; पूरी मूल पत्रावली ही होगी पेश – INA

आगरा में फाइलों के निस्तारण में होने वाली देरी को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को पत्रावलियों के निस्तारण के नियमों में बदलाव किया है। अब एक पेज पर नोटिंग का शॉर्टकट नहीं चलेगा। पूरी मूल पत्रावली मय दस्तावेज पेश होगी। भुगतान में मनमानी रोकने और तथ्य छिपाकर या आधे-अधूरे तथ्यों से फाइल हस्ताक्षर के लिए भेजने पर डीएम ने रोक लगा दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

विकास प्राधिकरण, नगर निगम, विकास भवन सहित जिले के 50 से अधिक विभागों के मामलों को निपटाने के लिए शॉर्टकट अपनाकर नई फाइल (पत्रावली) बनाने की प्रथा पर डीएम ने रोक लगा दी है। अधिकारियों को अब आधी-अधूरी जानकारी के बजाय पूरी मूल पत्रावली ही डीएम के समक्ष पेश करनी होगी। प्रशासन के संज्ञान में यह बात सामने आ रही थी कि विभिन्न विभागों के अधिकारी किसी प्रकरण में पूर्व से चल रही मूल पत्रावली को प्रस्तुत करने के बजाय, एक नया पेज तैयार कर उस पर नोटिंग (टिप्पणी) लिखकर डीएम के सामने ले आते थे। इस कार्यप्रणाली के कारण मामलों से जुड़ी पुरानी और महत्वपूर्ण जानकारियां छिप जाती थीं, जिससे सही फैसले लेने में बाधा आती थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

क्या हैं नए आदेश


Table of Contents

मूल फाइल होगी स्वीकार: भविष्य में सभी विभाग नोडल अधिकारी के माध्यम से केवल मूल पत्रावलियां ही आवश्यक अभिलेखों के साथ समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

वित्तीय मामलों में दोहरी जांच: जिन फाइलों में वित्तीय मामले शामिल हैं, वे फाइलें पहले मुख्य कोषाधिकारी से जांची जाएंगी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की राय के साथ ही डीएम के पास पहुंचेंगी।

Table of Contents

Table of Contents

देना होगा लिखित प्रमाण: सबसे अहम बदलाव यह है कि अब विभागीय अधिकारियों को अपनी नोटिंग पर यह स्पष्ट रूप से लिखकर घोषणा करनी होगी कि उक्त के अतिरिक्त समविषयक कोई अन्य पत्रावली वर्तमान में पृथक से प्रचलित नहीं है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News