खबर शहर , पुलिस भर्ती: करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान ने किया परेशान, बाहर जाम और मनमाने किराए से अभ्यर्थी दिखे त्रस्त – INA

Table of Contents

 पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को अभ्यर्थियों को करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परेशान किया। वहीं केंद्रों के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने, ऑटो और रिक्शा चालकों के मनमाना किराया वसूलने और जाम से जूझना पड़ा। एमजी रोड पर जाम लगने पर पुलिस को एसएन मेडिकल कॉलेज तिराहे पर डायवर्जन करना पड़ा। इस दौरान वैकल्पिक मार्गों पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। दूसरे दिन 5,710 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button