खबर शहर , राहुल निकला फैजान: छात्रा से दोस्ती कर किया गंदा काम, फिर रख दी ऐसी शर्त; कीटनाशक पीकर दे दी जान – INA


आगरा के शमसाबाद कस्बे की 16 वर्षीय किशोरी ने शोहदे की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, बेटी से फिरोजाबाद के फैजान ने राहुल बनकर दोस्ती की। उसके फोटो और वीडियो बना लिए। अपने पास बुलाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे बेटी दहशत में आ गई। उसने दो दिन पहले घटना की जानकारी दी। रविवार को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इलाज के दाैरान उसकी मृत्यु हो गई।