खबर शहर , रक्षाबंधन: भद्रा का साया नहीं, रक्षा सूत्र बांधने के लिए ये है शुभ मुहूर्त; राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग – INA

रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए बहनों को भद्रा की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को ही भद्रा समाप्त हो जाएगी, जबकि 28 को उदयातिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन मनाया जाएगा।


ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। 28 अगस्त को सूर्योदय के समय पूर्णिमा होने से उदयातिथि के नियम से रक्षाबंधन इसी दिन मनाया जाएगा। 27 अगस्त को शुरू होने वाली भद्रा रात करीब 9:32 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षा सूत्र बांधने में भद्रा की बाधा नहीं रहेगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button