खबर शहर , UP: 22 वर्ष का दूल्हा और 45 की दुल्हन, शादी के लिए सिर्फ एक शर्त; आईआईटियन बाबा पर नया खुलासा – INA

Table of Contents

आईआईटियन बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि राधाकुंड में यह खेल लंबे समय से चल रहा था। वहीं बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसके आश्रम से जुड़े रहस्यों की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। पुलिस द्वारा की जा रही विस्तृत जांच में ऐसे खुलासे हो रहे हैं जो धर्म और आस्था के नाम पर संचालित होने वाले केंद्रों के काले सच को उजागर कर रहे हैं। हालिया जांच में यह पता चला है कि बाबा आश्रम में रहने वाले युवाओं को अपनी मर्जी से जीने और आपस में शादी करने के लिए मजबूर करता था।




 


Credit By Amar Ujala

Back to top button