खबर शहर , UP: बिजली अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मथुरा के इस विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हुआ बवाल; जानें पूरा मामला – INA


मथुरा में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस बिजली उपकेंद्र से हजारों घरों तक बिजली पहुंचती है, उसी उपकेंद्र के अंदर घुसकर ड्यूटी कर रहे एक बिजली अधिकारी पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मामला मथुरा के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, आकाशवाणी बिरला मंदिर परिक्रमा मार्ग का है।